BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल.. <<     KHABAR : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मानसिक.. <<     KHABAR : बगलामुखी मंदिर में दान अनियमितता की.. <<     शिवपुरी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने FIR.. <<     BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 11:46 am
KHABAR : नीमच जिले में महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया दशा माता का पर्व, श्रंगारित सुहागिनों ने आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ की पीपल की पूजा अर्चना, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। बुधवार और गुरुवार को अंचल में हर परिवार की दशा और दिशा को अनुकूल करने वाली मां दशा माता का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा आस्था और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया । महिलाओं ने दशा माता का पूजन किया और परिक्रमा आदि लगाकर  भोग प्रसादी अर्पित की ।सुबह से  लेकर शाम तक पूरे अंचल में  श्रृंगारित सुहागिन महिलाओं   ने  थाली में पूजन सामग्री सजा कर तथा पुराना धागा उतारकर नया10 गांठ वाला सूत का धागा पूजन कर  दशा माता के नाम का धारण किया ,वही दशा माता की कथा के श्रवण के बाद घरों की दीवारों पर  मेहंदी एवं कुम कुम के स्वास्तिक चिन्ह एवं हाथों के छापे लगाएं, धूप, दीप ,अगरबत्ती और मेहंदी के साथ आरती उतार कर  विशेष पकवान लापसी ,चावल का भोग लगाया। परंपरा अनुसार सनातन धर्म की महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सज धज कर पूजा करने के  लिए माली मौहल्ले में स्थित रामलीला मैदान में पिपल की सुहागिनों ने बड़े ही उत्साह भरे माहौल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर, कनिष्ठ उंगली से पीपल के तने से सूखी छाल का टुकड़ा उखाड़कर अपने घर पूजा अर्चना के स्थान पर रखती है ऐसा करने से घर की दशा अच्छी बनी रहती है घर की दशा को लेकर श्रद्धा रखने वाले कई पुरुषों ने भी पत्नी के साथ दशा माता का व्रत किया।कई गांवों और छोटे छोटे स्थानों पर बुधवार को भी तो कई जगह गुरुवार को दशा माता पर्व के रूप में पीपल की पूजा अर्चना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE