चित्तौड़गढ़। भाई बहन के रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र चितौड़गढ़ द्वारा यह पर्व हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया गया। संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किये गए जिसमें राष्ट्र सेविका समिति चित्तौड़गढ़ की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। बहिनों ने भविष्य में नशा न करने का मांगा वचन, दिलाई शपथ।
संस्थान काउंसलर प्रभात शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति चित्तौड़गढ़ की प्रान्त कार्यवाहिका वंदना वजीरानी ने इलाजरत मरीजों को नशे की बुराई को बताते हुए कहा कि इससे समाज में अनैतिक कार्याे को बढ़ावा मिलता है। उन्होनें इस पर्व पर भविष्य में नशा न करने का वचन मांगा। समाज सेविका लता पांडे ने जिंदगी को सही ढंग से जीने के तरीके बताए और सुखसेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा जो नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम के जा रहे हैं सराहनीय है। कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख नीरजा गर्ग, मोहन वजीरानी, मान्या पांडे, हर्षिता हासीजा, तन्वी हासीजा, गजराज हसीजा, मान्या पांडे का विशेष सहयोग रहा। एक हजारों में मेरी बहना है..., राखी बंधवाते हुए भावुक हुए भाई।
कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा विधिविधान से इलाजरत भाइयों को मुंह मीठा कराया व तिलक लगाकर उनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर कई इलाजरत भाई इतने भावुक हुए कि वह अपने आंखों में आंसू को रोक नहीं सके। अमित कुमार चेचानी द्वारा भाई बहन पर आधारित गीत संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुखसेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र सेविका समिति चित्तौड़गढ़ की टीम का इस आयोजन में बेहतर बनाने हेतु आभार किया। इस अवसर पर संस्थान के शोएब पठान, जीतेन्द्र तोमर, कन्हैया लाल, चौन सिंह भाटी आदि का सहयोग रहा।