BREAKING NEWS
KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2026, 1:04 pm
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर, विधायक अरुण भीमावत ने किया पौधारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शाजापुर विधानसभा के विधायक अरुण भीमावत ने भवन इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री मुरादपुरा हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावत ने कहा कि माँ हमें जीवन देती है और प्रकृति उस जीवन को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाती है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प भी है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने अपनी माताओं के साथ पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। भवन इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन एवं मुरादपुरा समिति ने लगाए गए पौधों के तीन वर्षों तक संरक्षण एवं संवर्धन का दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

अभियान के जिला प्रभारी संजय शिवहरे ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन ‘माँ के सम्मान में एक पौधा, धरती के कल्याण में एक संकल्प’ के संदेश के साथ हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रायसिंह मालवी, जिला उपाध्यक्ष जुगल नाहर, मंडल अध्यक्ष पं. आशीष नागर, हरिओम गोठी, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. सुरेश सिंदल, डॉ. श्याम मंडलोई, डॉ. मेहता, गोविंद नायक, विकास सिंदल तथा भवन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सुनील नागर सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE