BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2026, 12:59 pm
KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, 1000 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति के उपायों की दी जानकारी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 मंदसौर में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में निरीक्षक भारत सिंह चावड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने नशे के कारण होने वाली शारीरिक एवं मानसिक हानियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशे की आदत से पीड़ित लोगों के लिए नशामुक्ति केंद्रों में निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र सोलंकी ने भी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जागरूक होकर नशामुक्त समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में निरीक्षक अभिषेक बोरासी, संजय उईके, मधुबाला, राकेश चौधरी राठौर, उप निरीक्षक हेमंत जोशी, सहायक उप निरीक्षक महेश शर्मा, प्रकाश मालीवाड़ सहित विद्यालय के शिक्षक, एनसीसी प्रभारी, विद्यार्थी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान के सफल आयोजन में प्रधान आरक्षक रूपेश शर्मा, पीरूलाल सोनी, महेंद्र सिंह देवड़ा, वीरेंद्र सिंह चौहान, गोपाल नागदा, नरेंद्र सिसोदिया, आरक्षक अनिश खरे, दिनेश पाटीदार एवं दीपक पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE