BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<     देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में.. <<     खरगोन: एमजी रोड पर ओटले हटाने पहुंची नपा टीम.. <<     BIG NEWS : खेत में मौत का तांडव, रोटी की जद्दोजहद में.. <<     शामगढ़ में नशे के खिलाफ महा-अभियान,थाना पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: दो बाइकों की भीषण टक्कर,घर लौटने से पहले.. <<     KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2026, 11:13 am
NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण संपन्न, टीम भावना और बेहतर सेवा पर जोर, चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया बोले- जिम्मेदारी का एहसास ही सहकारिता की सबसे बड़ी ताकत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का एक दिवसीय विशेष स्टाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया ने कहा कि सहकारिता में स्वयं की जिम्मेदारी का एहसास सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक कर्मचारी को बैंक की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कर्मचारियों से प्रभावी कार्यशैली अपनाकर ग्राहकों का विश्वास जीतने, व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने तथा सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण, रिकवरी, छोटी बचत योजनाओं को बढ़ावा, बेहतर ग्राहक संपर्क और त्वरित सेवा के माध्यम से बैंक के व्यवसाय में वृद्धि पर जोर दिया।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) दिनेश खंडेलवाल एवं अन्य अधिकारियों ने बैंक के व्यवसाय और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। समापन सत्र में निदेशक मंडल ने शाखाओं के कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य कर बैंक की प्रगति सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

उपाध्यक्ष मानधना और निदेशक आमेरिया का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान बैंक के उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना एवं निदेशक राधेश्याम आमेरिया का भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार दस वर्ष तक निदेशक के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर शॉल, उपरना और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। डॉ. सेठिया ने दोनों के सहकारिता और बैंकिंग क्षेत्र में योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE