मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पांच नामजद सहित एक अन्य आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी गोपाल धाकड़ ने अफजलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसे पैसों की बारिश कराने का लालच देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
प्रकरण में कमलेश निवासी रीड़ा, कंवरलाल निवासी कुचड़ोद, पृथ्वीराज निवासी चिकलाना, नवीनूर निवासी कुचड़ोद, गोपाल निवासी कुचड़ोद सहित एक अन्य आरोपी को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।