देवास। मध्यप्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देशन में यह अभियान देवास, सोनकच्छ, बागली और कन्नौद सहित पूरे जिले में संचालित होगा।
अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में व्याख्यान, शॉर्ट फिल्म, रैली, नुक्कड़ नाटक, ग्राम सभाएं, महिला समूहों के साथ संवाद और नशामुक्ति परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया व जनसंपर्क के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा मुक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करें।
30 जुलाई को समापन के साथ सामूहिक शपथ व समीक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।