पिपलियामंडी। नगर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज के दोनों ओर बिना उचित सपोर्ट के खुले पाइप लगे हुए हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।
नागरिकों का कहना है कि ओवरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन एवं राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में खुले एवं असुरक्षित पाइप दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यदि समय रहते इन्हें सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी भी समय जनहानि होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर पाइपों को सुरक्षित करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।