BREAKING NEWS
देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 6:06 pm
BIG REPORT : डिप्‍टी कलेक्‍टर धार्वे ने किया सफाई व्‍यवस्‍था एवं अस्‍थायी अतिक्रमण का औचक निरीक्षण, 7 दिवस में व्‍यवस्‍था सुधारने व लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में सफाई व्‍यवस्‍था व अस्‍थाई अतिक्रमण को लेकर निरंतर मिल रही शिकायतों के चलते डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला शहरी परियोजना अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे ने बुधवार, 21 अगस्‍त को प्रातरू शहर में विभिन्‍न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर अव्‍यवस्‍था पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के स्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक (दरोगा) को 7 दिवस में व्‍यवस्‍था सुधारने के निर्देश दिए एवं लापरवाह कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्ज कर अगस्‍त माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका नीमच के कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा व प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी घनश्‍याम नागदा भी उनके साथ थे।
डिप्‍टी कलेक्‍टर धार्वे बुधवार को फ्रूट मण्‍डी, सब्‍जी मण्‍डी, प्रायवेट बस स्‍टेंड, रोडवेज बस स्‍टेण्‍ड, फव्‍वारा चौक से शिवाजी सर्कल (शोरूम चौराहा) आदि क्षेत्र में अचानक पहुंचे और वहां की सफाई व्‍यवस्‍था तथा गुमटियों व अन्‍य माध्‍यम से किए गए अस्‍थाई अतिक्रमण को देखा और निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे नपा के कार्यालय अधीक्षक व प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी से विस्‍तृत जानकारी प्राप्‍त करने के साथ ही लापरवाही पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के स्‍वच्‍छता निरीक्षक व स्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक को मौके पर बुलाकर 7 दिवस में व्‍यवस्‍था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों व लापरवाह स्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक का माह अगस्‍त 2024 का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान धार्वे ने प्रायवेट बस स्‍टेंड स्थित दीनदयाल रसोई घर का भी निरीक्षण किया व पर्याप्‍त स्‍वच्‍छता रखने के निर्देश दिए। धार्वे ने कहा कि निरीक्षण की यह कार्यवाही विभिन्‍न क्षेत्रानुसार निरंतर जारी रहेगी तथा निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है या कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE