BREAKING NEWS
देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 7:12 pm
KHABAR : बघाना की पेयजल व्‍यवस्‍था को लेकर नपाध्‍यक्ष व जलकल सभापति की उपस्थिति में बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बघाना क्षेत्र की पेयजल संबंधी शिकायतों व शहर की पेयजल व्‍यवस्‍था को लेकर जलकल शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्‍वपूर्ण बैठक बुधवार, 6 नवम्‍बर को नगरपालिका कार्यालय स्थित नपाध्‍यक्ष कक्ष में नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा व जलकल सभापति छाया-वीरेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में आहूत की गई। बैठक में नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने बघाना क्षेत्र में पेयजल संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्‍त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को बघाना सहित शहर के अन्‍य क्षेत्रों की पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में नपा सभापति नीरज अहीर, सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया, उपयंत्री अम्‍बालाल मेघवाल, पेयजल वितरण व्‍यवस्‍था संभाल रहे बीटीएल कम्‍पनी के अधिकारी आकाश गुप्‍ता, जलप्रदाय शाखा के सुरेश पंवार, नाथूलाल नागर व बघाना क्षेत्र के वाल्‍वमेन उपस्थित थे।
बैठक में जलकल सभापति छाया जायसवाल ने पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्‍त होने से पेयजल वितरण व्‍यवस्‍था प्रभावित होने व क्षतिग्रस्‍त पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन डालने संबंधी सुझाव रखा, जिस पर नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने अधिकारियों को स्‍टीमेट बनाकर समस्‍त कार्यवाही अविलम्‍ब पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राप्‍त सुझावों को सुनने के पश्‍चात् चौपड़ा ने बघाना में प्रचलित पेयजल पाइप लाइन के मानचित्र (नक्‍शे) अनुसार पेयजल वितरण व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने तथा शहर की सभी पेयजल टंकियों की साफ-सफाई व रंगरोगन कर टंकियों पर सफाई कार्य संबंधी दिनांक अंकित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बघाना क्षेत्र में जहां-जहां भी डबल पाइप लाइन है वहां पुरानी पाइप लाइन को हटाकर सिंगल पाइप लाइन व्‍यवस्‍था करने पर भी विचार-विमर्श किया गया ताकि पानी का अपव्‍यय रोका जा सके। बैठक में नपाध्‍यक्ष चौपड़ा व जलकल सभापति ने पेयजल वितरण कम्‍पनी के आकाश गुप्‍ता को लिकेज संबंधी शिकायतों सहित पेयजल वितरण संबंधी शिकायतों का निराकरण अविलम्‍ब करने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को पेयजल संबंधी कोई परेशानी न हो। बैठकमें पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए हेल्‍पलाइन नंबर 7880123125 जारी किया गया, जिस पर नागरिक पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज कराकर समस्‍या का निराकरण करवा सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE