BREAKING NEWS
देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 7:50 pm
KHABAR : कलेक्टर ने किया जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीण जन को जल संरक्षण का संदेश, कलश पूजन के साथ हुआ जल चौपाल का शुभारंभ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के उपखंड मनासा जनपद पंचायत के गांव कड़ीखुर्द ग्राम पंचायत फूलपुरा, में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जल चौपाल का आयोजन किया गया। जल चौपाल का शुभारंभ कलश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मनासा पवन बारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण आंजना अभियांत्रिकी विभाग से केसी यादव, वाटरशेड परियोजना समन्वयक अंजली शर्मा एवं अभियंता अशोक मालवीय एवं फूलपूरा पंचायत की सरपंच सुगना बाई भारत गुर्जर उपस्थित थे। जल चौपाल के माध्यम से जल की प्रतिपूर्ति एवं जल संरक्षण हेतु  आवश्यक जल संरचनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।  साथ ही वाटरशेड योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की एवं उनके द्वारा योजना से किए जा रहे कार्यों की सराहना कर उत्साह वर्धन भी किया एवं ग्रामीण जन से चर्चा करके ली जाने वाली नवीन संरचनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की साथ ही चयनित स्थल का निरीक्षण भी किया। 
चौपाल के उपरांत कलेक्टर के द्वारा जिले में चलाए जा रहे जलशक्ति अभियान अंतर्गत बोरी बंधान के कार्य को प्राथमिकता से संपूर्ण जिले लागू करने हेतु स्वयं के कर कमलों से बोरी बंधान का कार्य कर सांकेतिक संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE