कसरावद। विधिक साक्षरता शिविर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिता में भाषा एवं राष्ट्रीय एकता पर निबंध लिखना था जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरवाद की 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया जिसमें अस्मिता आशीष अरझरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही श्रेया पिता कैलाश केवट दूसरे स्थान पर रही दिव्यांशी पिता रितेश पटेल तृतीय स्थान पर रही तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य मे अतिथि एवं तहसील विधिक सेवा समिति के पैरा लीगल वॉलिंटियर आकिल खान द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण कर छात्राओं को संदेश दिया कि जीवन में जब भी कोई चुनौती आए तो उसका सामना करना चाहिए साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत वडनेर कर द्वार कीगई विशेष अतिथि पत्रकार अबरार पठान, मांगीलाल मंडलोई अध्यापक महोदय रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेंद्र पाटीदार द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत शिक्षिका मीनाक्षी वर्मा, चंद्र डाबर श्रीमती सोनाक्षी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।