छतरपुर। राष्ट्रीय हिन्दू वादी संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक छतरपुर को ज्ञापन सौंपकर कालेजों में अध्यनरत हजारों छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है एडवोकेट शिव प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं गर्ल्स कालेज सहित महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्यनरत हजारों छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सिविल ड्रेस में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती कालेज के आसपास किए जाने एवं गर्ल्स स्कूल और महाराजा कालेज तिराहे पर संचालित चाय,पान,नाश्ता की गुमटियों को व्यवस्थित किए जाने का अनुरोध ज्ञापन में किया गया हैं उन्होंने कहा कि छतरपुर के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में ज्यादातर छात्राएं बाहर से आकर अध्ययन करती है ऐसी स्थिति में कालेज के आसपास संचालित चाय पान की गुमटियों में मनचले युवक आने जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं इसलिए छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।