हाटपिपल्या। जिले के थाना हाटपिपल्या की नेवरी चोकी क्षेत्र में खेत पर बने गोदाम से हुई लाखों की सोयाबीन चौरी मामले में पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुई 2100 किलो सोयाबीन एक ट्रेक्टर ट्राली,एक पिकअप कुल 10 लाख का मश्रुका जब्त किया।
चौकी प्रभारी हर्ष चौधरी ने बताया की फरियादी लोकेश पाटीदार ने सूचना दी की खेत बने गोदाम से अज्ञात बदमाशो ने सोयाबीन चोरी की वारदात कि है सुचना मिलते ही मय फोर्स के मोके पर पहुँचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया एवं एसडीओपी बागली श्रृष्टि भार्गव निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगाले गये। सीसीटीवी फूटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध पिकअप की पहचान की गयी जिससे चौरी के मास्टरमाईंड अजय पिता शोभाराम जाट का पता चला। आरोपी अजय जाट ने पुछताछ में स्वीकार किया कि, देवास क्षेत्र मे पुलिस की सट्टे पर निरंतर कार्यवाही होने से उसका कमाई का कोई अन्य साधन नही रहा और अजय ने अपनी टीम के साथ अपने ही दोस्त फरियादी लोकेश पाटीदार के गोदाम से लाखों की सोयाबीन की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस महज 24 घंटे में चार आरोपीयों अजय पिता शोभाराम जाट, अयाज उर्फ मोनु पिता रुवाब उर्फ कल्ला खान,कृष्णपाल उर्फ छोटू पिता जयपाल सिंह दरबार,अजय पिता संतोष जाट चारो निवासी नेवरी को गिरफ्तार कर एक ट्रेक्टर-ट्रोली,एक पीकअप वाहन ओर 2100 किलो सोयाबीन करिब 10 लाख रूपये का मश्रुका जप्त किया। उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी हाटपीपल्या अभिनव शुक्ला, चौकी प्रभारी नेवरी उ.नि. हर्ष चौधरी, प्रआर मनोज शर्मा, प्रआर पूजा, आर दीपक, आर यशवंत, सै. सागर, सै. पंकज, सै. जितेन्द्र, सै. महेश, सै. रमेश व सायबर सेल टीम प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर सचिन चौहान की भूमिका रही है माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रुपये के ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गयी है।