सिंगोली। जिला कलेक्टर के निर्देश पर तहसील के ग्राम गोविंदपुरा में अवैध अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सिंगोली तहसीलदार ने 04 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत थड़ोद के ग्राम गोविंदपुरा में अतिक्रमणकर्ता भेरूलाल पिता देवा गुर्जर निवासी गोविंदपुरा ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कच्ची पक्की दीवार बना रखी थी। अतिक्रमणकर्ता भेरूलाल गुर्जर के खिलाफ लगातार शिकायतों के चलते जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर बुधवार को सिंगोली तहसीलदार राजेश सोनी, सिंगोली थाना प्रभारी बी एल भाबर, रतनगढ़ नायब तहसीलदार प्रतिनिधि विजय सिंह ने ग्राम गोविंदपुरा में दो जेसीबी की सहायता से लगभग 20 लाख रुपए कीमत की 04 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमणकर्ता भेरूलाल पिता देवा गुर्जर निवासी गोविंदपुरा के कब्जे से मुक्त करवाया।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राजेश सोनी, सिंगोली थाना प्रभारी बी एल भाबर, रतनगढ़ नायब तहसीलदार प्रतिनिधि विजय सिंह, रवि तुरंगरिया, सहित राजस्व, पुलिस कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कोटवार उपस्थित थे।