BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 3:24 pm
BIG NEWS : नीमच नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान से मूलचंद मार्ग क्षेत्र में मचा हड़कंप, प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद रहा भारी पुलिस बल, नागरिकों ने लगाया भेदभाव का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के यातायात को सुचारू बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज प्रशासन ने मूलचंद मार्ग पर कड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका और पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अमले ने घरों और दुकानों के सामने किए गए अवैध कब्जों को सख्ती से हटा दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन पहले ही अपनी हद में आने की चेतावनी दी थी। इस दौरान, उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई थी। मोहलत खत्म होने के बाद, आज प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जेसीबी, बुलडोजर और ट्रैक्टर जैसे भारी संसाधनों के साथ पहुंचे दल ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार एक्शन लिया। जहां एक ओर प्रशासन इस कार्रवाई को शहर की बेहतरी के लिए जरूरी बता रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ नागरिकों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बड़े नेताओं और प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि आम जनता पर कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने मांग की कि यह अभियान सभी के लिए समान रूप से चलाया जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।
शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन की यह लगातार कोशिश है। देखना यह होगा कि इस अभियान से यातायात व्यवस्था में कितना सुधार आता है और क्या प्रशासन भेदभाव के आरोपों को दूर कर पाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE