BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 5:26 pm
KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर की टीम रही प्रथम विजेता, अब राज्य स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व, जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन लाल बहादुर शास्‍त्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए मंदसौर जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालय की 123 टीमों ने पंजीयन करवाया था। जिसमें से 91 टीम प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ विनीता प्रधान प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई प्रथम चरण में 91 टीमों के द्वारा 100 प्रश्नों का प्रश्न पत्र हल किया तथा सर्वाधिक अंकों के आधार पर 6 टीमों का चयन किया गया जिसने प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड ऑडियो विजुअल राउण्ड में भाग लिया। प्रतियोगिता की क्विज मास्टर कीर्ति सक्सेना ने ऑडियो विजुअल राउंड को संपन्न करवाया। प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड में उत्कृष्ट विद्यालय की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट विद्यालय की यह टीम राज्य स्तर पर आयोजित पर्यटन क्विज़  प्रतियोगिता में मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। दूसरे नंबर पर विजेता टीम दलोदा पब्लिक स्कूल दलौदा, तीसरे नंबर पर विजेता टीम साई पब्लिक स्कूल दलौदा रही। उपविजेता टीम क्रमशः शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरा, अंकुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दलौदा एवं सुमन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दलौदा की टीम रही। प्रतियोगिता के अंत में अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र तथा पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन पर जाने के लिए निःशुल्क कूपन देकर तथा मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर अदिती गर्ग, जिला पंचायत अध्‍यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनु प्रिया विनित यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रितेश चावला, स्‍थानिय जनप्रतिनिधि,  पर्यटन एवं पुरातत्व विकास विभाग के प्रभारी तथा संयुक्त कलेक्टर चंदरसिंह सोलंकी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE