BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 6:36 pm
KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर, गणित के सवाल ब्लैक बोर्ड पर समझाए, विद्यार्थियों को सरल व सीखने के टॉपिक बताए, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को रावटी के सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया। सीधे कक्षा पांचवी की क्लास में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। यहां तक गणित के सवाल भी उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर कर बच्चों को समझाया।


मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला प्रशासन ने रावटी क्षेत्र के रानीगांव में शिविर का आयोजन किया था। शिविर से लौटते समय कलेक्टर रावटी स्थित सांदीपनि स्कूल पहुंच गए। कलेक्टर कटेसरिया कक्षा चौथी में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से किताबों एवं पढ़ाई के बारे में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से भाग (डिवीजन) से जुड़े प्रश्न पूछे। ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर उन्हें हल करते हुए समझाया। बच्चों ने कलेक्टर के सवालों का जवाब भी दिया।


इसके बाद कलेक्टर ने कक्षा पांचवीं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के विभिन्न प्रश्न पूछे, ब्लैकबोर्ड पर स्वयं सवाल लिखे और उन्हें हल करने की सरल एवं सहज टैक्निक (विधि) भी समझाई। कलेक्टर ने बच्चों को नियमित पढ़ाई, जिज्ञासा के साथ सीखने तथा गणित को सरल तरीके से समझने के लिए प्रेरित किया।


स्टाफ से की चर्चा
कलेक्टर ने शिक्षकों से भी चर्चा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा बुनियादी गणितीय दक्षता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE