BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 5:21 pm
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दी यहां दस्तक तो व्यापारियों में मचा हड़कंप, 3.20 लाख का घी-मावा जब्त, 17 सैंपल जांच के लिए भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर नीमच के निर्देश तथा अपर कलेक्टर एवं जिला अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा टीम ने विगत दो दिनों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान घी, मावा, ईसबगोल हस्क सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 17 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि करीब 3 लाख 19 हजार 500 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त एवं अधिग्रहित की गई।

कार्तिक एक्सपोर्ट से पांच नमूने लिए-
12 अगस्त को एफएसएसएआई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए स्टेशन रोड स्थित बालाजी गणेश मार्केट के कार्तिक एक्सपोर्ट का निरीक्षण किया गया। यहां विक्रय एवं पैकिंग के लिए रखे ईसबगोल हस्क, मेथी पाउडर, कलौंजी पाउडर, शॉप पाउडर एवं जीरा के पांच नमूने लिए गए। ईसबगोल हस्क का शेष स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये है, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। फर्म द्वारा अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है।

इसी दिन शिकायत के आधार पर भरभड़िया रोड स्थित श्री मारुति नमकीन भंडार का भी निरीक्षण किया गया। यहां मावा लड्डू विक्रय के लिए भंडारित पाए गए तथा मूंगफली के तेल से खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। मावा लड्डू, मूंगफली तेल, अजवाइन एवं सौंफ के नमूने लिए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

तीन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई-
13 अगस्त को हेमू कलानी चौराहा स्थित नाहर ट्रेडिंग कंपनी के निरीक्षण के दौरान प्योराश्योर ब्रांड का 4.5 लीटर एवं 900 एमएल पैकिंग वाला घी पाया गया। दोनों पैकिंग के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा शेष स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार रुपये है, अधिग्रहित किया गया।

माणक टॉकीज के सामने नीमच सिटी रोड स्थित मावा भंडार के निरीक्षण में मावा भंडारित पाया गया। मिलावटी होने की आशंका के चलते मावे का नमूना जांच के लिए लिया गया तथा करीब 12 हजार रुपये मूल्य का शेष मावा जब्त कर फ्रिज में सीलबंद किया गया।

इसी क्रम में बंगला नंबर 46, सीआरपीएफ रोड स्थित सागर सेल्स एजेंसी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां श्री सरस ब्रांड का विभिन्न पैकिंग में घी भंडारित पाया गया। 900 एमएल, 450 एमएल, 200 एमएल, 15 किलोग्राम एवं 4.5 किलोग्राम पैकिंग के घी के कुल पांच नमूने लिए गए। शेष स्टॉक को अधिग्रहित कर सीलबंद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपये है।

जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने-
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विगत दो दिनों में घी सहित कुल 17 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक संबंधित खाद्य पदार्थों का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में विगत दिनों में घी एवं मावा के 23 नमूने लिए जा चुके हैं तथा करीब 9 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त किया गया है। मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा सहित खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE