चित्तौड़गढ़। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर घनश्याम गौड़ के कार्यभार ग्रहण करने पर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की जिला शाखा ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोपेश कोदली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारियों ने नवागत जिला शिक्षा अधिकारी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जिला प्रवक्ता अनिल कुमार बारेसा ने बताया कि इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक, जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी, प्रदेश सचिव शिव कोदली एवं घनश्याम गर्ग सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि कार्यालय स्तर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से जिले की शिक्षा विभागीय रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा आपसी विवादों को सामंजस्य के साथ हल करने पर जोर दिया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक ने संगठन की ओर से नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में उमेश चाष्टा, सुभाष गारू, श्याम सिंह सोलंकी, विकास वैष्णव, अजय सिंह राठौड़, गोवर्धन लाल आचार्य, सूर्यकांत तोलंबिया, श्याम लाल भील, पुरुषोत्तम लक्षकार, नरेश पारीक, दिलीप सिंह, सुनील यादव, लोकेश व्यास, महावीर शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।