चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय सालवी सूत्रकार महासभा, जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गांधीनगर, आकाशवाणी रोड स्थित समाज के निर्माणाधीन छात्रावास की भूमि पर दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।
महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सालवी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां समाज की जागरूक टीम द्वारा लंबे समय से की जा रही हैं। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह है।
कार्यक्रम में सामाजिक विकास एवं सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न विषयों पर वरिष्ठजन अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने समाज के गणमान्यजनों, युवाओं, वरिष्ठजनों, अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं महिलाओं सहित सभी समाजबंधुओं से समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों एवं दूरदराज क्षेत्रों से भी समाज के गणमान्यजनों के पहुंचने की संभावना है।