BREAKING NEWS
REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 5:31 pm
NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी को किया स्मरण, सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा को समर्पित प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, विस्थापन की पीड़ा तथा प्रभावित परिवारों के संघर्ष और साहस को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया गया।

सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांसद जोशी ने कहा कि यह दिवस विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। नई पीढ़ी को इतिहास के इस अध्याय से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि इससे सीख लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सके।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि विभाजन के दौरान असंख्य लोगों ने अपना घर-बार और संपत्ति छोड़कर कठिन परिस्थितियों में जीवन की नई शुरुआत की। उनके संघर्ष और पीड़ा को स्मरण करना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।

प्रदर्शनी में विभाजन से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं एवं प्रभावित परिवारों के अनुभवों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी से जुड़े इतिहास को समझा तथा पीड़ित परिवारों के संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन रूद सहित जनप्रतिनिधि, स्काउट-गाइड कैडेट एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE