निंबाहेड़ा। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल शनिवार, 15 अगस्त को सुबह 9ः30 बजे पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ध्वजारोहण करेंगे।
पेच एरिया स्थित ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।
ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक बंधुओं से कल शनिवार सुबह 9ः30 बजे पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागी बनने का आग्रह किया है।