चित्तौड़गढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि समारोह में प्रातः 9.05 बजे सहकारिता मंत्री गौतम दक ध्वजारोहण करेंगे।
समारोह में महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस विभाग, होमगार्ड, सैनिक स्कूल, एनसीसी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं पीटी-व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।