BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 4:27 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में डिवाइन स्कूल की तीन बालिकाएं सम्मानित, सिंगोली की छात्राओं को एडीएम और शिक्षा अधिकारियों ने मेडल व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। जिला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में डिवाइन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की तीन छात्राओं सुमन धाकड़, परिधि जैन और खुशी पारीक ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता और ज्ञान को बढ़ावा देना है।

यह प्रतियोगिता राज्यभर के स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। डिवाइन स्कूल की टीम का चयन जिले की शीर्ष छह टीमों में हुआ है। चयनित छात्राओं को सितंबर माह में दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के उपरांत एडीएम लक्ष्मी गामड़ एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक निर्मल मेहता, प्राचार्य सुनील नागोरी, व्यवस्था प्रभारी रामलाल धाकड़, जसराज शर्मा, मुरली धाकड़, धर्मराज धाकड़, गिरीराज सोनी, अरुणा सेन, चित्रा सेन सहित विद्यालय परिवार ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE