झाबुआ। जिले की होनहार छात्रा कु. सीमा (पिता श्री कांतिलाल भयडिया), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर की छात्रा, ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 495 अंक प्राप्त कर न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर नई ऊंचाइयों को छू लिया।
सीमा की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं जिले में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।