BREAKING NEWS
KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2026, 3:33 pm
KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके में परिवारों को नहीं मिल रहा लाभ, इस तरह प्यास बुझा रहे ग्रामीण, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नल जल योजना सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत ज़िर्री के आदिवासी किन किन मोहल्ला वार्ड नंबर 2 में ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में 10 परिवार रहते हैं। ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामों में नल जल योजना का काम ठेकेदार से करवाया जा रहा है, लेकिन हमारे मोहल्ले में किसी प्रकार का काम नहीं हुआ है और न ही पाइपलाइन डाली गई। 


उन्होंने कहा कि योजना का लाभ मिलने की उम्मीद नज़र आ रही है। ग्राम पंचायत में पिछले साल मोहल्ले में एक हैंडपंप खनन करवाया था जो सफल नहीं हो पाया। गर्मी के मौसम में ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से कड़ी मशक्कत कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने कलेक्टर से गांव में पानी की व्यवस्था बनाने की मांग की है जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 


इस संबंध में पीएचई विभाग के उपयंत्री ओमप्रकाश गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की ठेकेदार से जानकारी ली जाएगी कि मोहल्ले में आखिर पानी क्यों नहीं पहुंच रहा। वहीं जनपद सीईओ यादवेंद्र कोरी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत से जानकारी लेकर पी एच ई विभाग को व्यवस्था बनाने के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। लापरवाही पाई जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र व्यवहार किए जाएंगे। पूरा प्रयास रहेगा कि ग्रामीणों को पेयजल सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE