नीमच। शहर के किदवई गंज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किदवई गंज स्थित खारी कुआं क्षेत्र निवासी अब्दुल गफ्फार (35) पिता बशीर अहमद कुरैशी ने पारिवारिक तनाव के चलते कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।