रामपुरा। तहसील मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित खिमला प्लांट में रविवार को एक हादसा हो गया, जिसमें सात मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच रेफर किया गया है।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए मजदूरों में से पहले चार श्रमिकों को नीमच भेजा गया, जबकि बाद में तीन अन्य घायलों को भी रेफर किया गया। सभी घायलों का उपचार नीमच स्थित ज्ञानोदय हॉस्पिटल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्लांट परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।