गरोठ। उपखंड क्षेत्र में चलाए जा रहे राहगीर अभियान के तहत ग्राम बोलिया में 2 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि बोलिया में अतिक्रमण हटाकर 2 किलोमीटर लंबा एवं 35 फीट चौड़ा रास्ता विकसित किया गया है। मार्ग को बारहमासी आवागमन योग्य बनाने के लिए मुरम डालकर समतलीकरण कार्य किया जा रहा है।
किसानों और ग्रामीणों का मिला सहयोग-
इस कार्य में क्षेत्र के 20 किसानों ने मिलकर 2.50 लाख रुपये का जनसहयोग प्रदान किया। साथ ही ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
आवागमन होगा सुगम-
एसडीएम ने बताया कि राहगीर अभियान का उद्देश्य गांवों में बंद, अतिक्रमित या खराब हो चुके रास्तों को पुनः चालू कर आवागमन को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा ग्रामीणों के आवागमन में भी काफी राहत मिलेगी।