चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से सामाजिक संगठन एकल अभियान द्वारा पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर दुर्ग स्थित ऐतिहासिक स्मारकों की स्वच्छता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह जानकारी देते हुए एकल के गतिविधि प्रमुख गोपाल कच्छावा ने बताया कि पांच दिवसीय वर्ग के समापन पर संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजन धर्मपाल गोयल एकल अभियान के जिला सचिव ओम प्रकाश लड्ढा पुरातत्व विभाग के अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा चंद्रभान शर्मा गोपाल माली आदि के सानिध्य में चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्थल विजय स्तंभ जौहर स्थल एवं गोमुख के आसपास के मंदिरों से प्लास्टिक प्लास्टिक की बोतल कचरा एवं गाजर घास का उन्मूलन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा वह उपस्थित पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर दुर्गा को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। स्वच्छता कार्य के उपरांत जोहर समाधि स्थल पर कार्यकर्ताओं में नमन किया और चित्तौड़ के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मपाल गोयल ने बताया की हमारी धरोहर हमारे पुरखों के मान सम्मान स्वाभिमान और विजय यात्राओं के प्रतीक है। हम सबको हमारी धरोहर को स्वच्छ रखना चाहिए तथा उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में प्लास्टिक बोतल इत्यादि जल प्रवाह को रोकते हैं या तो अपने साथ ले जाना चाहिए या कचरापात्र में डालना चाहिए। पुरातत्व विभाग के प्रेम शर्मा ने संगठन द्वारा समय पर दुर्ग पर हमारी धरोहर हमारा अभियान के तहत स्वच्छता कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारे साझा प्रयास से ही दुर्गा स्वच्छ रह पाएगा। मेवाड़ के इतिहास को दर्शाते हुए लीला शंकर धाकड़ एवं महिपाल सिंह ने गीत प्रस्तुत किया। आभार जिला सचिव ओम प्रकाश लड्ढा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण दादीच दुर्गा गुर्जर पायल राव संजू राजावत पायल कंवर पायल कुमार उपस्थित रहे।