BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 5:29 pm
KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह, वीर सैनिकों के शौर्य को किया सलाम, रामपुरा महाविद्यालय में हुए विविध आयोजन, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नगर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नमंच, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की सुमन माली एवं भूमिका कपूर तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की भावना विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष के मूर्तजा भोजावाला, किनाना मेहसरी एवं आकाश बैरागी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में भूमिका कपूर ने प्रथम तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की नेहा माली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सुमन माली प्रथम एवं एमएससी प्रथम सेमेस्टर की ज्योति माली द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मठुआ अहिरवार ने कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व एवं भारतीय सैनिकों के शौर्यगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जाकिर हुसैन बोहरा ने किया। वहीं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का संचालन डॉ. महेश चांदना, डॉ. योगेश पंजाबी एवं डॉ. बद्रीलाल भाटी द्वारा किया गया।

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE