BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 4:37 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, तैराकी में दमखम दिखाएंगे कैडेट्स, 11 सदनों के कैडेट्स के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 27 से 28 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली अंतर सदनीय एक्वेटिक चैंपियनशिप का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया रहे। उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विद्यालय के सभी 11 सदनों के कक्षा 6वीं से 11वीं तक के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को ग्रुप ए सीनियर्स, ग्रुप बी जूनियर्स, ग्रुप सी सब-जूनियर्स, ग्रुप डी एवं ग्रुप ई गर्ल्स वर्गों में विभाजित किया गया है। चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कहा कि एक्वेटिक खेल केवल शारीरिक क्षमता और फिटनेस को बढ़ावा नहीं देते, बल्कि कैडेट्स में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में टीम भावना, प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। तैराकी एक ऐसा खेल है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और नई उपलब्धियां हासिल करें।

चैंपियनशिप के पहले दिन विभिन्न वर्गों में तैराकी स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन से उपस्थित दर्शक भी प्रभावित हुए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE