गरोठ (कोटड़ा बुजुर्ग)। ग्राम कोटड़ा बुजुर्ग के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक भगतराम मुकाती पाटीदार का 105 वर्ष की आयु में सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सायं 5.30 बजे निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
वे मुकेश, घनश्याम एवं राजेश के पूज्य दादाजी, शालिग्राम तथा स्वर्गीय कालूराम के पूज्य पिताश्री थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजन, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में शोक व्याप्त हो गया।
दिवंगत भगतराम की अंतिम यात्रा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को प्रातः 9.15 बजे उनके निज निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार कमलेश प्रजापति ने दी।