मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 20 मई 2026 को जिले के समस्त केमिस्ट एवं मेडिकल संचालकों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के चलते अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
आपातकालीन दवाओं की व्यवस्था जारी-
आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रेडक्रॉस मेडिकल, मंदसौर तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, मंदसौर खुले रहेंगे।
जारी किए गए आपातकालीन संपर्क नंबर-
मंदसौर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं-
दीपक पाटीदार – 9425105366
आशीष मंडलोई – 9229703666
नरेंद्र त्रिवेदी – 8770782606
अंकित जोशी – 8827860671
वीरेन्द्र जोशी – 9425368828
आमजन से अपील-
प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त संस्थानों एवं संपर्क नंबरों का उपयोग कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। सभी स्थानों पर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।