BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 7:26 pm
REPORT : सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश, पेयजल पाइपलाइन व विद्युत शिफ्टिंग को बताया प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत शहर में चल रहे प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण रविवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान सबसे पहले पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग, विद्युत पोल स्थानांतरण एवं अन्य मूलभूत कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएं, इसके बाद ही आगे के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कंठाल चौराहा से सतीगेट, ढाबारोड, जूना सोमवारिया, खजूरवाली मस्जिद एवं वीडी क्लॉथ मार्केट तक चल रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। संभागायुक्त ने कई स्थानों पर नाली निर्माण, पीसीसी कार्य, सीवर लाइन एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE