BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 3:49 pm
KHABAR : 25 साल पुरानी जमीन पर फर्जीवाड़ा, किसान की जमीन दोबारा बेचकर कराया नामांतरण, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के उदयनगर तहसील अंतर्गत ग्राम भुरियापुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान की 25 वर्ष पहले खरीदी गई जमीन को फर्जी तरीके से दोबारा बेचकर दूसरे के नाम नामांतरण करा दिया गया। पीड़ित किसान अब न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।


मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने संयुक्त कलेक्टर विशाखा देशमुख को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने करीब 25 साल पहले विधिवत रजिस्ट्री कर जमीन खरीदी थी, लेकिन उस समय नामांतरण नहीं हो सका। अब जब वह नामांतरण के लिए पहुंचा तो खुलासा हुआ कि उसकी ही जमीन को फर्जी तरीके से पड़ोसी को बेचकर रजिस्ट्री और नामांतरण भी करवा दिया गया है।


किसान ने इसे सीधा-सीधा धोखाधड़ी का मामला बताते हुए कहा कि इस फर्जीवाड़े से उसका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उसने कई बार संबंधित विभागों में शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसे कलेक्टर जनसुनवाई का सहारा लेना पड़ा।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर संयुक्त कलेक्टर ने शिकायत दर्ज कर संबंधित तहसील कार्यालय को जांच के निर्देश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित की मांग है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर उसकी जमीन वापस उसके नाम की जाए।


अब बड़ा सवाल-आखिर 25 साल पुरानी जमीन का फर्जी सौदा और नामांतरण कैसे हो गया? क्या जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई या फिर यूं ही भटकता रहेगा किसान?
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE