BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 6:13 pm
KHABAR : नीमच में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया करवा चौथ, पंजाबी समाज की महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ रखा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन का बेसब्री से इंतजार है। चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाएं अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगी और छलनी से पहले चंद्रमा, फिर अपने जीवनसाथी का चेहरा देखकर व्रत का पारणा करेंगी।

नीमच में भी करवा चौथ पर्व की रौनक देखने को मिली। लायंस पार्क के सामने पंजाबी समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सामूहिक पूजन के लिए एकत्रित हुईं। महिलाओं ने करवा माता की पूजा-अर्चना की, कथा सुनी और पति की लंबी उम्र तथा सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

पंजाबी समाज की महिलाओं द्वारा पिछले 30 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार है। चांद निकलने के बाद महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पतियों के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोलेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE