KHABAR : अखिल भारतीय सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज जिला नीमच का होली मिलन समारोह सम्पन्न, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

March 29, 2024, 4:51 pm




नीमच। श्री परशुराम मंदिर एलआईसी चौराहा नीमच पर सम्पूर्ण नीमच जिला के सहस्त्र  औदिच्य ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। प्रातः 11.30 बजे समाज के आराध्य भगवान गोविन्द माधव की पूजा अर्चना समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा की गई। तत्पश्चात मातृशक्ति द्वारा फाग उत्सव, भजन किर्तन का सुन्दर एवं मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  महामंत्री लिलाधर भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष चन्द्र शेख शर्मा की अध्यक्षता में समाज की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक परिचय सम्मेलन, यज्ञोपवित संस्कार आदि पर विचार विमर्श करते हुए कार्य योजना बनाई गई। इस अवसर पर फतेश शर्मा, राजेन्द्र व्यास दिनेश मेहता, जगदीश व्यास, शेलेष जोशी, अशोक मेहता, श्याम जोशी, गोपाल शर्मा, रघुनन्द व्यास कन्हैया लाल जोशी, रघुनन्दन भट्ट, मोहन शर्मा, अरुण आरसी शर्मा, रामेश्वर जोशी जमुनिया, महेश शर्मा, मुकेश शुक्ला  आदि समाजजन उपस्थित हुए।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP