BIG REPORT : मध्यप्रदेश अब घोटालों का प्रदेश बन गया, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यहां न तो युवाओं को रोजगार मिला, न ही किसानों को उनका हक, पढे़ खबर

April 20, 2024, 3:20 pm




हरदा। जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम मोरगढ़ी में पूर्व ब्ड कमलनाथ ने बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को जीत मिलती है। यहां छिंदवाड़ा की तर्ज पर ही विकास काम किए जाएंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। यहां न तो युवाओं को रोजगार मिला है। न किसानों को उनका हक मिल पाया है। वही महिलाओं पर प्रदेश में अत्याचार बढ़ गए है। मध्य प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर वन है। उन्होंने कहा भाजपा धर्म को राजनीति से जोड़ती है। जबकि धर्म आचार विचार का विषय है। बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया है। जबकि भाजपा अयोध्या में बने राम मंदिर पर राजनीति कर रही है। राम मंदिर पर किसी एक का पट्टा नही है।राम मंदिर का निर्माण देश के आम लोगो के सहयोग से बना है। वो हम सभी का है। उन्होंने कहा- पिछले 28 सालों से आपने एक ऐसे सांसद को चुना है। जिसने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए है और न ही उन्हें कोई जानता है। जबकि चालीस सालों से सांसद रहते उन्होंने छिंदवाड़ा का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए है।उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाती है। जनता की ओर से चुनी गई हमारी सरकार को भाजपा ने खरीद फरोख्त कर गिराने का काम किया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP