नीमच। अनुभागीय अधिकारी नीमच डॉ.ममता खेड़े ने बताया, कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वाराजागरूक नीमच, स्वस्थ नीमच की पहल अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत मतदान दिवस 13 मई को मतदाता, मतदान कर मतदान करने का नीली स्याही का निशान दिखाकर निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच करवा सकता है ।जिले के विभिन्न संस्थानों द्वारा 13 मई 2024 को मतदान करने वाले नागरिकों की निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जाँच करवाने का अनुरोध किया है।
नीमच जिला प्रशासन की पहल पर वधवा नर्सिंग होम, विकास नगर नीमच,चौरडिया हॉस्पिटल, एलआईसी चौराहा, अम्बेडकर रोड नीमच ज्ञानोदय हॉस्पिटल, कनावटी,श्रीराम हॉस्पिटल, गांधीनगर नीमच,. मेवाड़ हॉस्पिटल, विकास नगर नीमच , चौधरी नर्सिंग होम, मेहनोत नगर नीमच ,सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर, डाक बंगले के सामने नीमच,विनायक हॉस्पिटल, इंदिरा नगर नीमच , पोरवाल चिकित्सालय एवं फोटोलोजी, लेब, शास्त्री नगर, नीमच एवं गर्ग नर्सिंग होम, मेहनोत नगर नीमच द्वारा मतदान करने का नीली स्याही का निशान दिखने वाले मतदाताओं की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निशुल्क जांच की जावेगी आधिकारिक मतदाताओं से मतदान कर अपने ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निशुल्क जांच करवाने का आह्वान किया गया है।