निवाड़ी। जिले के प्रख्यात अधिवक्ता और शासकीय महाविद्यालय निवाड़ी में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेंद्र शेखर की तीसरी पुण्यतिथि पर आज उनके परिवारीजनों ने विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक के प्रांगण में हुए इस आयोजन में अपने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपना परामर्श देकर क्षेत्र के हजारों मरीजों को लाभान्वित किया।
बता दे कि कि जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय निवाड़ी के अध्यक्ष रहे स्व राजेंद्र शेखर का निधन कोरोना काल में 3 मई 2021 को हुआ था। राजेंद्र शेखर के दुखद निधन के बाद उनके परिजनों की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें झांसी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. नूतन अग्रवाल, विख्यात मेडिसिन चिकित्सक डॉ. क्षितिज नाथ, डॉ. अजीत निरंजन, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शिवहरे, डॉ. कुलदीप वर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ सर्जन डॉ. सत्येंद्र राजपूत ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर में विभिन्न बीमारियों के लगभग 2500 से अधिक मरीजो को चिकित्सकीय परामर्श देकर उन्हें निशुल्क दवा का वितरण किया।
स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीज हुए लाभान्वित
स्व राजेंद्र शेखर की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 2500 से अधिक मरीज अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श एवं निशुल्क दवा प्रकार लाभान्वित हुए। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त चिकित्सकों का स्वास्थ्य शिविर मे आकर अपना अमूल्य समय देने पर स्व शेखर की धर्मपत्नी सुमन शेखर के की ओर से सभी चिकित्सकों का पुष्प गुच्छ से और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। गया।
इसके साथ-साथ स्व राजेंद्र शेखर के पुत्र अधिवक्ता राजुल शेखर ने सभी ख्याति प्राप्त चिकित्सकों आगंतुक अतिथियों सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों व जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र गुप्ता एवं नवीन बिलैया के की ओर से किया गया।
इस अवसर पर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया डॉ नंद किशोर नापित भूपेंद्र अग्रवाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी बहुजन समाज पार्टी के नेता अवधेश प्रताप सिंह राठौ एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में राय श्री नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की विशेष सराहनीय भूमिका रही।