नीमच। एसडीएम मनासा पवन बारिया ने बताया कि 13 मई को लोकसभा निर्वाचन में मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर, मतदान करें और अपनी उंगली पर मतदान करने की नीली स्याही का निशान दिखाकर मनासा रतन सिनेप्लेक्स टॉकीज मनासा में फिल्म देखने पर 50 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मनासा क्षेत्रवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।