भोपाल। आगामी 7मई को भोपाल में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से सद्भावना महिला मंडल भोपाल ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने चर्चा, भजन, गेम्स और रील के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। महिला मंडल की अध्यक्ष मीना दुष्यंत जैन ने बताया कि महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं महिला मतदान के प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के उद्देश्य से ये आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि आगामी चरण में होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक मुहिम चलायी जा रही है। मतदान की मुहिम के साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। जिसमें चर्चा, भजन, गेम्स, सोशल मीडिया पर रील जैसे विभिन्न माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर भीषण गर्मी से परेशान पक्षियों को राहत के लिए सकोरों का वितरण किया गया।
इस मुहिम में कल्पना रवि, दीपा दीपक,सीमा राजेन्द्र,संगीता अमरीश, तृप्ति संदीप,रीना अमित, अभिलाषा प्रदीप, मनीषा जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।