इंदौर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहक जागरण के माध्यम से शोषण मुक्त समाज निर्माण का कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के मालवा प्रांत में त्रैमासिक बैठक का आयोजन विद्यार्थी परिषद कार्यालय ऋषि नगर उज्जैन किया गया। इसमें इंदौर सहित मालवा प्रांत के 16 जिलों के चयनित प्रांतीय और जिला टोली के 90 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रथम सत्र प्रांत अध्यक्ष दीप लक्ष्मी धामण्डकर, उपाध्यक्ष ओंकर लाल देवड़ा, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल, प्रांत सचिव बहादुर सिंह राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया । शुरुआत में प्रांत कोषाध्यक्ष योगेश त्रिवेदी ने कहा कि हर जिले का बैंक खाता होना चाहिए और जितनी भी राशि हमें प्राप्त होती है उसे पहले खाते मे जमा करें। कार्यक्रम आदि पर खर्च करने हेतु बैंक से निकाल कर खर्च करने के उपरांत आय-व्यय खाता पत्रक बना कर हिसाब प्रांत को जमा करें।
प्राइवेट स्कूलों की मोनोपॉली समाप्त करेंगे
मुकेश कौशल ने सभी जिलों से विगत तीन माह में किए कार्यों का विवरण पूछा। इसमें इंदौर महानगर सचिव गोपाल साहू ने बताया कि इन्दौर इकाई द्वारा गत दो वर्षों से गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाई के भारी भरकम बोझा से राहत देने तथा प्राइवेट स्कूलों की मोनोपॉली (हमारे द्वारा निर्धारित दुकान से ही कॉपी किताब स्कूल ड्रेस आदि खरीदना) समाप्त करना है।
पार्किंग संचालक ने मनमानी रोकी
उज्जैन जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन की सशुल्क पार्किंग में एक बोर्ड लगा हुआ था। यहां पार्किंग स्वयं की जिम्मेदारी पर करें। इस विषय पर जिला सचिव नितिन बीजापारी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन दिया। जिला प्रचार प्रमुख दिलीप मांदलिया ने रेलवे बोर्ड को ऑनलाइन शिकायत भी की गई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ठेकेदार द्वारा लगाए गए बोर्ड को हटवा दिया गया।
तीन प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं
महू जिला सचिव राजेश उपाध्याय ने बताया कि महू मे 6 प्राइवेट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु तीन प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मंदसौर जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल, स्टेशनरी विक्रेता व स्कूली ड्रेस विक्रेता की सांठगांठ पर रोक लगाने को लेकर एक अभियान चलाया गया। इसके तहत कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। नीमच जिला अध्यक्ष राहुल पाल ने बताया कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और स्कूली बच्चों ने प्रकृति की पुकार नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। धार जिला सचिवकीर्तिमान पटेल ने बताया कि धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र खरगोन जिला अध्यक्ष महेश कुशवाह, शाजापुर जिलाध्यक्ष केशर सिंह परमार, देवास जिला सचिव प्रकाश सिंह देवास, आगर मालवा अध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा, रतलाम जिला पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा, रतलाम, खण्डवा एवं बुरहानपुर जिलों के प्रांत सहसचिव विजय पाटिल, बड़वानी जिलाध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बड़वानी, झाबुआ जिलाध्यक्ष अखिल त्रिवेदी ने अपने कार्यों का विस्तृत विवरण दिया।
कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए
द्वितीय सत्र में गुना के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ट से स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली प्रबुद्ध जनगोष्ठी आदि पर चर्चा की। तृतीय सत्र में इंदौर महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र दुबगे ने भारतीय अर्थ नीति पर विचार रखे । राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस ने जिज्ञासा समाधान करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। सत्र की अध्यक्षता अखिल विश्व गायत्री परिवार की वरिष्ठ उर्मिला सिंह तोमर ने की।
ये वरिष्ठजन थे उपस्थित
इस अवसर पर विशेष रूप से अनिला जगत, मनोहर लाल शर्मा, लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष उल्लास वैद्य, उज्जैन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनीष मानना, दुग्ध संघ के पूर्व संचालक तेज सिंह शक्तावत, उज्जैन इंडस्ट्री एसोसिएसन के अध्यक्ष उमेश सेंगर, युवा इतिहासकार और पुरातत्व विभाग के शोध अधिकारी डॉ. ध्रुवेंद्र जोधा आदि उपस्थित रहे। संचालन गोपाल स्वामी ने किया।