BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 6:23 pm
KHABAR : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि के सानिध्य में जैन कांफ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा के मुख्य आतिथ्य में शपथ समारोह संपन्न, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। दृढ़ इच्छा शक्ति का संकल्प बीज और अदम्य साहस के साथ कठोर परिश्रम से काम करें तो सफलता चरण चूमती है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली राष्ट्रीय मेन कार्यकारिणी महिला और युवा शाखा के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते कहा कि जिसमें काम का जुनून है उससे और किसी संबल की आवश्यकता नहीं है अदृश्य देविक शक्ति भी उसके चरण चूमती है। उन्होंने कहा कि संकल्प के साथ समन्वय बनाया जाए विश्वास में लेकर काम किया जाए तो सफलता शीघ्र प्राप्त होती है। 
राष्ट्रसंत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना इससे बड़ा और कुछ धर्म नहीं हो सकता। मंच का गठन 2003 में हुआ 21 वर्षों की लंबी यात्रा तय करके आज विशाल वृक्ष के रूप में 18 राज्यों में हजारों कार्यकर्ता, सभी धर्म, जाति, संप्रदाय, आईपीएस, आईएएस, धर्माचार्य, शासन*प्रशासन के सहयोग से जनसेवा, गौ सेवा, नशा मुक्ति, सर्वधर्म सद्भाव आदि कार्यों से कीर्तिमान स्थापित की है। इसका सारा श्रेय जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता को जाता है। संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, पूर्व महिला अध्यक्ष शिव सिंह, पूर्व अध्यक्ष कल्पना मुथा, युवा अध्यक्ष आशीष जैन सहित 18 राज्यों के गुरु भक्त निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। जिन्होंने मंच को ऊंचाईयां प्रदान की व लोकप्रियता प्रदान करवाई। 
महाराष्ट्र सरकार के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मूंदड़ा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि हमें मजदूर और किसान की भांति दिन रात निरंतर समर्पित होकर मंच के कार्यों में चार चांद लगाना है। उन्होंने कहा कि मान और अपमान हानी और लाभ अनुकूलता प्रतिकूलता किस परवाह न करते हुए सैनिक की तरह कदम आगे बढ़ते रहें। 
मुंदड़ा ने गौ सेवा के लिए राष्ट्र संत के देश में योगदान का अभिनंदन किया उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार उनके भावों का सम्मान करेगी। 
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा जावरा के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष सुनील सिंघवी बैंगलोर, उपाध्यक्ष प्रवीण भंडारी शिरूर, महामंत्री अभय श्रीमाल रिंगनोद, मंत्री चंद्रकांत लोड़ा पुणे, कोषाध्यक्ष अनिल जरौली उदयपुर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष केतन दुग्गड़ पुणे, कार्य अध्यक्ष जयेश भाई शाह अहमदनगर, राष्ट्रीय युवा महामंत्री महावीर भंसाली, मंत्री आनंद बरमेचा, अतुल जैन वाघोली, गौरव कोठारी, कोषाध्यक्ष मृगेंद्र जैन, सह मंत्री मनीष मेहता, चंदूलाल संचेती नासिक, करन छाजैड़ नासिक, जीतू कोचर नासिक, महिला अध्यक्ष मंगला भंडारी नासिक, संगठन मंत्री विमल भंडारी कोलकाता, सुशील जैन इंदौर, प्रज्ञा कवाड़, मनीषा पाटिल, जयश्री कोचर, ममता समदड़िया, नीता कोठारी, ज्योति छाजेड़, बालिका शाखा की अध्यक्ष कोमल बोहरा घोड़नदी व कार्यकारिणी के 108 सदस्यों ने हजारों जनता के बीच शपथ ग्रहण की। 
इस अवसर पर अभय सुराणा ने समारोह को संबोधित किया। महावीर प्रतिष्ठान के प्रमुख विजयकांत कोठारी कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ पोपटलाल ओस्तवाल पुणे, चंदन वाला स्वाध्याय मंडल की प्रमुख सज्जन बहन बोथरा सहित कई संगठनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मंगल बधाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल एवं महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला भंडारी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE