BIG REPORT : सीएम आज इंदौर में, कलेक्ट्रेट के पास जनसभा को संबोधित करेंगे, इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाएंगे बीजेपी की सदस्यता, पढे़ खबर

April 25, 2024, 11:18 am




इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर में रहेंगे। सीएम कलेक्टर चौराहा के पास जनसभा को संबोधित करेंगे और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी का नामांकन फार्म जमा कराएंगे। इसके बाद सीएम यहां से दलाल बाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा का दावा है कि आज दलाल बाग मैदान में सीएम कांग्रेस के 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएँगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में इंदौर नगर निगम के कई वर्तमान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सेवादल के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व पार्षद आदि शामिल हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पंचायत भवन के पास मुख्यमंत्री की सभा आयोजित की गई है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP