BIG NEWS : नीमच जिले का सरवानिया महाराज और 65 साल का कुशाल, जब घर में ही उठाया ये खौफनाक कदम तो उड़ गए परिजनों के होश, घटना की भनक लगते ही इलाके में फैली सनसनी, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

April 25, 2024, 3:26 pm




सरवरिया महाराज। शहर में लगभग 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सरवानिया महाराज निवासी कुशाल पिता बाबरु रेगर ने अपने घर पर ही अज्ञात कारणो के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।  बताया जा रहा है कि मृतक कुशाल रेगर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सरवानिया पुलिस हेड मोहर्रीर गोविंद सिंह हाड़ा ने बताया कि मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नीमच भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP