KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त, साध्वी प्रवृद्धि श्रीजी मसा ने धर्मसभा को किया संबोधित, बोली- मां तुझे सलाम, मां मुल्क और मजहब कभी छोड़ा नहीं जाता, पढ़े खबर 

May 4, 2024, 8:07 pm




नीमच। मां यह पुर्ण शब्द है, ग्रन्थ है, यूनिवर्सिटी है, मां मंत्र बीज है, प्रत्येक सर्जन का आधार है, मां मंत्र यंत्र तंत्र की सफलता का मूल आधार है।मां जीवन की श्वांश है, हृदय की धड़कन है, मां हमारे लिए सिद्धि का सिंहासन है। शांति का आश्वासन है, मां कमजोरी को ढकने का पर्दा है।  भुलों में दिलासा और जीवन का खुलासा है।  किसी के हिस्से में घर आया, किसी के हिस्से  में दफ्तर आया, में खुश नसीब था मेरे हिस्से में मां आई। जिसने नवकार करना सिखाया, परमात्मा से पहचान कराई, संस्कार दिए, एक श्रावक बनाया एक सच्चा इंसान बनाया,वह  मां ही तो है,  तो माता-पिता साथ खड़े थे। जब धरती पर पहली श्वांस ली थी तो माता-पिता तेरे साथ थे, अब हमारा फर्ज है कि जब माता-पिता अंतिम सांस ले तो तु उनके पास  हो, जिंदगी में  कभी मां को रुलाना  मत, मां के मंदिर में चुनर उड़ाते हैं, पहले घर की मां को याद कर लेना, इसका दामन कहीं फटा तो नहीं है। अंधेरा तेरा मुंह काला हो गया, मेरी मां आई तो उजाला हो गया। यह बात अमित शिशु मसा की शिष्या साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी मसा की शिष्या प्रवृद्धि श्री जी मसा ने कही ।वे महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वाधान में महावीर जिनालय के घर- घर ध्वजा महोत्सव के अष्टम दिवस  विकास नगर में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी।  उन्होंने कहा कि ब्रह्मा विष्णु महेश है उनसे हमारी जिंदगी का श्री गणेश है। मां धरती है तो पिता आकाश है। मां ममता है तो पिता मकमता है, मां हृदय है तो पिता मस्तक है, मां छत्र है तो पिता सर्वत्र है, युवा फैशन में और परिवार टेंशन में है, संसार में कोई भी व्यक्ति अपने परिश्रम और पुरुषार्थ के बल पर सफलता के शिखर की ओर अग्रसर हो सकता है लेकिन उसे शिखर पर टिकने के लिए जो आशीर्वाद चाहिए वह माता-पिता का आशीर्वाद होता है। माता पिता की सच्ची सेवा के बिना जीवन सफल नहीं होता है। माता-पिता को प्रतिदिन सुबह उठकर प्रणाम करना चाहिए तो जीवन हर क्षेत्र में सफल होता है। सम्पूर्ण दुनिया का वात्सल्य मां के अंदर समाहित होता है। बच्चों की गलती को सुधारने की शक्ति मां के पास होती है। प्रत्येक हार के बाद जीतने का साहस मां ही सिखाती है। मानव का जब जन्म होता है संसार में पहली सांस लेता है तो उसके पास उसके माता-पिता होते हैं इसलिए बच्चों का कर्तव्य है की माता-पिता जब अंतिम सांस ले तो बच्चे भी उनके पास सेवा में सदैव तत्पर रहे। युवा वर्ग मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं श्रवण कुमार की तरह माता-पिता की आज्ञा का पालन करें तो संसार के हर क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं। माता-पिता हमें लावारिस पैदा नहीं करते हैं तो फिर हम माता-पिता को भी लावारिस नहीं छोड़े। माता-पिता  कि  सेवा करना प्रत्येक संतान का कर्तव्य होता है।मां कितने ही कष्ट देख ले लेकिन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान सदैव चाहती है। विदेशी और पश्चिमी संस्कृति में धन आकर्षण जरूर है लेकिन संस्कार नहीं है।मां चंद्रमा तथा पिता सूर्य के समान ऊर्जावान होता है। मोबाइल की संचार क्रांति ने रिश्तो में दूरियां बढ़ा दी है। संसार के हर माता पिताअपनी संतान से कुछ नहीं चाहते हैं।वे सिर्फ 2 मिनट प्रेम से बात करना चाहते हैं। संसार में जीवित रहने के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दो समय शुद्ध आहार आवश्यक होता है। जीवन में सफल होने के लिए माता-पिता से भी दोनों समय आशीर्वाद लेना आवश्यक है। हर सुख की नींव में दुख ही होता है। मृत्यु को सुधारना है तो जीवन को सुधारना होगा। विनय विवेक धर्म का मूल आधार होता है। धर्म सभा में साध्वी समृद्धि श्री जी महाराज साहब का सानिध्य मिला। इससे पूर्व  महावीर जिनालय पर प्रस्तावित धर्म ध्वजा को शिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा  धर्म ध्वजा विकास नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गाे से यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा महोत्सव में धर्म लाभार्थी राकेश जैन आंचलिया परिवार थे। धर्म सभा में  आंचलिया परिवार की मातृ शक्ति अनीता आंचलिया ने गुरुवार पधारे आज स्वागतम.. सुनीता बेगानी, रानू चौहान नाकोड़ा, मीनाक्षी नाहर द्वारा गुरुवर आपका स्वागत करते हैं हम रहेंगे झूलों से श्रद्धा के फूलों से पंखुड़ी बनकर झडेंगे हम...स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।  मुकेश नानावटी द्वारा सभी समाज जनों से धर्म ध्वजा के धर्म सभा में परिवार सहित पधारने की विनती की। और आमंत्रण  दिया।     शनिवार सुबह 8बजे  विकास नगर महावीर जिनालय से धर्म ध्वजा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल  कर राकेश आंचलिया के आवास पर पहुंचकर धर्म सभा में  परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आंचलिया ने किया तथा आभार महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया। ध्वजा यात्रा आज  हुडको कॉलोनी में- महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट के तत्वाधान में घर-घर ध्वजा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धर्म ध्वजा यात्रा की धर्म सभा रविवार सुबह 8 बजे विकास नगर हुडको कॉलोनी स्थित सेनि. तहसीलदार मुकेश नानावटी  के आवास पर आयोजित की जाएगी सभी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण करें।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP