शिवपुरी। जिले के सतनवाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रशासन ने 16 मई को सतनवाडा नरवर चौराहे पर पहुँचकर अतिक्रमण पर बुलडोजर मशीन चलाकर जमीदोज कर दिया था। प्रशासन द्वारा हुई इस कार्यवाही पर दुकान मालिक ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही में सौतेला व्यवहार बताते हुए कहा की कस्बे में अन्य जगहों पर पसरे हुए अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर नहीं चलाया जबकि एक ही दुकान को टारगेट कर जिम्मेदारों ने अतिक्रमण की कार्यवाही की है। यहां तक की दुकान मालिक ने बताया की प्रशासन द्वारा दुकान पर चलायें गए बुलडोजर मशीन से दुकान के भीतर रखी सामग्री तहस-नहस हुई है। साथ ही उनका करीब 7 लाख रूपयों का नुक़सान हुआ है। जिसकी शिकायत दुकान मालिक ने शिवपुरी कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की है।